--- चुटकी--
प्याज की भी बदल गई तकदीर, देश में कैसे कैसे वजीर।
कलाकारों एंव पत्रकारों का साझा मंच
श्रीगंगानगर--एक अद्धा और पचास रूपये लेकर आना। इस से पहले घर में मत घुसना चाहे रात के दस बज जाएं। यह किसी फिल्म का संवाद नहीं। एक महिला द्वारा एक भीखारी बच्चे को दिया गया आदेश है। भीख! जो दे उसका भी भला ना दे उसका भी। अब इसका स्टाइल बदल गया है। जबरदस्ती भीख वसूली जाती है। जो नहीं देता उसको सरे राह रुसवा होना पड़ता है। ऐसे दृश्य बाजार में हर रोज देखे जा सकते हैं। पांच से दस साल के लड़के-लड़कियां किसी दुकान,होटल,रेस्टोरेंट से निकल रहे नए कपल,युवक,युवती को अपना निशाना बनाते हैं। उनके कपड़े खींचेंगे। पैर पकड़ लेंगे। दूर दूर तक उनके पीछे चलेंगे। आखिर इस स्थिति में कोई क्या करेगा? " भीख" देगा या जैसे तैसे पिंड छुड़ा कर भागेगा। ये बच्चे अकेले नहीं होते। दूर खड़ा कोई किशोर इनको इशारे करके यह बताता रहता है कि कब क्या करना है। बच्चे उसके इशारे पर भीख वसूल कर उसको दे आते। जिस किसी दुकान के आगे यह सब होता है उसका मालिक,कर्मचारी इनको भागने से डरते हैं। नरमी से ये मानते नहीं। गर्मी दिखाने पर बात बिगाड़ जाने का डर। इस लिए हर रोज परेशान होते हैं, होते रहें।
शिष्टाचार का अता पता नहीं-- सामाजिक शिष्टाचार का महत्व बहुत अधिक है। छोटी छोटी गली में इस शिष्टाचार को देखा और महसूस किया जाता है। किन्तु सिविल लाइन्स में यह सब दिखाई नहीं देता। जितना बड़ा रुतबा उतना ही कम शिष्टाचार। जयपुर के सिविल लाइन्स , जहाँ जनता के चुने प्रतिनिधि सरकार के मंत्री बन कर रहते हैं। कोई मंत्री अपने पडौसी मंत्री से राम राम करता नहीं दिखता। कोई एक दूसरे के घर शायद ही कभी गया हो। ये अपने अपने इलाके से चुने ही इसलिए गए कि इन्होने जन जन से संवाद बनाये रखा। या तो अकेले ही पड़े रहते हैं या वहां रहते नहीं।
कोई आया नहीं, कोई जाने को-- एस पी साहेब लम्बी छुट्टी के बाद कम पर लौट आये। काम उनके बिना भी चल रहा था उनके आने के बाद तो चलना ही है। जिले के मंत्री, विधायकों ने उनको कई थाना प्रभारियों को बदलने के आदेश निर्देश दिए थे। अब उसकी पालना की उम्मीद है। इन्तजार करते करते एक पखवाडा हो गया। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के जाने की चर्चा है। उनका यू एन ओ के किसी कार्यक्रम के लिए चयन हो गया है। उनका जाना तय है। उनकी जगह प्राप्त करने के लिए अधिकारियों ने राजनेताओं की शरण में जाना क्या अपने अपने शुभचिंतक नेता से डिजायर भिजवाना शुरू कर रखा है। जिन्होंने डिजायर भिजवा दी वे उसका फोलो अप करवाते रहते हैं। नए डी एस पी अशोक मीणा के आने की कोई सूचना नहीं है। इस पद के लिए भी कई अधिकारी नजर लगाए हुए हैं। कोई राजनीतिक सम्पर्क से आस लगाए है कोई अपने प्रशासनिक सम्बन्धों के भरोसे उम्मीद पाले है।

Do you know that according to RTE, all children between the ages of 6 and 14 shall have the right to free and compulsoryelementary education at a neighborhood school. There is no direct (school fees) or indirect cost (uniforms, textbooks, mid-day meals, transportation) to be borne by the child or the parents to obtain ...elementary education. The government will provide schooling free-of-costuntil a child’s elementary education is completed.” Share this with your friends and family. for more detail Please log on to- www.thirkanthengo.blogspot.com

आज़ादी का जश्न हम सब मना रहे हैं। लेकिन आज़ादी के मायने क्या हैं इस पर हम सब को सोचना चाहिये। हमें आज़ादी तो मिली पर उसके साथ कुछ ज़िम्मेदारियां भी आयीं। क्या हमने उन ज़िम्मेदारियों के प्रति ईमानदारी दिखाई? अगर नही तो आज फिर मौका है उस ज़िम्मेदारी को निभाने का...... “थिरकन” सभी देशवासियों से अपील करती है कि हम सब देश की प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझे और आज़ादी के जश्न को सार्थक बनाते हुये एक पेड़ या पौधा अपने घर या आस-पास कहीं भी ज़रुर लगायें। ताकि हमारे पर्यावरण को भी प्रदुषण से आज़ादी मिल सके और हमारा कल भी प्रदुषण से आज़ाद हो। जय हिन्द।
www.thirkanthengo.blogspot.com
हमारे देश के पर्यटन स्थलों पर लाखों की संख्या मे पर्यटक आते हैं और देश में पर्यटन का सबसे बड़ा केन्द्र होता है आगरा, जहां दुनियाभर के लोग बेपनाह मोहब्बत की अनमोल निशानी ताजमहल का दीदार करते हैं। आगरा शहर को अगर देश में पर्यटन की राजधानी कहा जाये तो कुछ ग़लत नही होगा। क्योंकि हर साल सबसे ज़्यादा पर्यटक इसी शहर में आते हैं। हमारे देश की रवायत है कि मेहमान भगवान के समान होता है। इसीलिये यहां कहा भी जाता है “अतिथि देवोः भवः”। लेकिन आये दिन पर्यटकों और खासकर विदेशी मेहमानों के साथ कोई ना कोई हादसा होने की ख़बरें आती रहती हैं। आगरा में पर्यटकों के साथ होने वाले हादसों की भी एक लम्बी फेहरिस्त है। इन सब हादसों के पीछे सबसे बड़ा सबब है पुलिस की लापरवाही या फिर कहीये कि पैसे के लालच मे की गयी लापरवाही। शहर मे आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मा शहर की पुलिस का है। लेकिन गाहे बगाहे पुलिस पर भी अंगुलिया उठती रहती हैं। इन दिनों आगरा में पर्यटकों को लेकर आने वाले वाहन पुलिस की अवैध कमाई का ज़रिया बने हुये हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या उन वाहनों की है जिनका रजिस्ट्रेशन दिल्ली या आस-पास के राज्यों का है। आगरा की ट्रेफिक पुलिस हो या सिविल पुलिस जिसे मौका मिलता है वो हाथ साफ कर लेता है। पर्यटकों की सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस के हालात ये हो गये हैं कि उन्हे बाहर से आने वाले वाहन केवल सोने का अण्ड़ा देने वाली मुर्गी नज़र आते हैं। फिर चाहे उसमें कोई भी सवार हो, पर्यटक या फिर आगरावासी। राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर मे दाखिल होने वाले चौराहों और रास्तों पर सुबह से ही पुलिस वाले तैनात रहते हैं। वहां लगने वाले जाम से उन्हे कोई मतलब नही लेकिन अगर कोई बाहर का वाहन बिना ‘एन्ट्री’ दिये बिना निकल जाये तो मुश्किल है। वसूली का सबसे बड़ा ठिकाना है सिकन्दरा चौराहा और उसके बाद वॉटरवर्क्स चौराहा। इसके अलावा शहर के प्रतापपुरा चौराहा और फतेहाबाद रोड़ भी पुलिस की अवैध कमाई के बड़े केन्द्र साबित हो रहें हैं। हालात इस कदर खराब हो चुकें हैं कि पुलिस ने बाहर से आने वाले इन वाहनों के लिये पैसे तय कर दिये हैं। इण्ड़िका या फिर किसी भी छोटी गाड़ी के लिये पांच सौ रुपये तय हैं। अगर पैसा नही मिला तो गाड़ी शहर मे नही जा सकती। भले ही उसके काग़ज़ात पूरे हों। पैसे लेकर बाकायदा एक कार्ड़ पर एन्ट्री की जाती है। फिर चाहे वो वाहन आगरा में कहीं भी घूमता रहे। वसूली की इस सारी कवायद के पीछे पुलिस वालों की दलील ये है कि चौराहे पर तैनाती के लिये दरोगा को हर दिन के हज़ारों रुपये ऊपर देने पड़ते हैं। रही सिपाही की बात को उसे अच्छे ‘एन्ट्री’ प्वॉइन्ट पर तैनाती के लिये हर माह एक मोटी रकम देनी पड़ती है। अब जब ऊपर तक इतना जाता है तो कुछ कमाने के लिये भी तो होना चाहिये। बस इसी फीक्र मे बेचारे पुलिस वाले धूप हो या छांव, आंधी या तूफान हर हाल मे कमाई का साधन ढूड़ते रहते हैं। पुलिस और वाहन चालकों या स्वामियों के बीच कई बार बात गाली गलौच से बढ़कर हाथापाई तक पंहुच जाती है। लेकिन कुछ दिन दिखावे के लिये सबकुछ ठीक रहता है पर फिर वही वसूली कार्यक्रम शुरु हो जाता है। सबसे अहम बात ये है कि सारी कहानी पुलिस के आलाधिकारियों को पता होती है। लेकिन वो इन मामलों पर चुप्पी साधे रहते हैं। वजह है कि इस कमाई का एक हिस्सा ऊपर वालों को भी तो जाता है इसलिये लाख शिकायत करने के बावजूद किसी पुलिस वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होती। आला अधिकारियों से जब इस बारे मे बात की जाती है तो वो अनजान बन जाते हैं। उन्हे तो पता ही नही होता कि किस चौराहे पर क्या हो रहा है। बस अपने कारिन्दो को देखने की बात दोहराते हैं। एक रोना सरकार का रोया जाता है कि सरकार के कामों से अधिकारियों को फुरसत कहां कि वो देख सकें कि किस चौराहे पर क्या हो रहा है। इस पूरे मामले के दौरान सबसे बुरा असर पड़ता है गाड़ी मे बैठे पर्यटक पर जो ये सारा माजरा समझ नही पाता। कई बार पुलिसवाले पर्यटकों के सामने ही वाहन चालक से वसूली के लिये मार पिटाई शुरु कर देतें हैं। जिसे देखकर पर्यटक सहम जाते हैं और खासकर विदेशी पर्यटक तो हैरान रह जाते हैं कि यहां कि पुलिस किस तरह से किसी बेगुनाह को पैसे के लिये मारने पीटने पर आ जाती है। उनकी नज़रों मे पूरे भारत को लेकर सजाया गया ख्वाब और यहां की सभ्यता को लेकर सुनी कहानियां पल मे झूठी हो जाती हैं। बहरहाल केन्द्र और राज्य सरकार दुनियाभर के पर्यटकों की आमद का इन्तज़ार कर रही है। कॉमन वेल्थ गेम्स सर पर हैं। लाखों पर्यटकों के भारत आने की उम्मीद भी है। ऐसे में दिल्ली के बाद पर्यटकों की सबसे ज़्यादा आमद आगरा में होगी। लेकिन अवैध वसूली में नम्बर वन का खिताब पा चुकी आगरा पुलिस पर्यटकों की हिफाजत का ख्याल रखेगी या फिर अपनी जेब का, ये सवाल अब सामने खड़ा दिखाई दे रहा है ?
![]() |
| पुस्तक लोकार्पण का दृश्य |
![]() |
| कमल नयन काबरा जी |
![]() |
| धरने के दौरान एक पोस्टर |
| Web counte from website-hit-counters.com . |