रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label न्यूज़ वायरस. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़ वायरस. Show all posts

Monday, June 16, 2008

ख़बर वालों की ख़बर देगा न्यूज़ वायरस

उत्तर प्रदेश के स्टार टीवी जर्नालिस्ट सलीम सैफी के छोटे भाई नईम सैफी अब प्रिन्ट मीड़िया मे लम्बी दौड़ लगाने की तैयारी कर रहे है। पश्चिम उत्तर प्रदेश मे एक अंग्रेजी टीवी चैनल का झण्ड़ा बुलन्द करने वाले नईम पिछले कई सालों से अंग्रेजी पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उनका नाम इस क्षेत्र के गिने चुने पत्रकारों मे शुमार होता है। नईम सैफी अब हिन्दी की एक ऐसी न्यूज़ मैगज़ीन को लेकर आ रहे हैं जो पत्रकारिता से जुड़े लोगों यानि की ख़बर वालों की ही ख़बर पाठकों को देगी। इस मासिक पत्रिका का नाम न्यूज़ वायरस है। जो बहुत जल्द प्रदेश स्तर पर लांच की जायेगी। न्यूज़ वायरस का अहम मकसद पत्रकारिता और खासकर टीवी पत्रकारिता मे पार्किंग और गैस्टहाउस से टॉयलैट तक होने वाली सारी हरकतों का खुलासा करना होगा। ये अपने तरह की इकलौती मैगज़ीन होगी जो ख़बर वालों के कारनामों को दुनिया के सामने रखेगी। न्यूज़ वायरस मे छपने वाली सारी ख़बरें और लेख पूर्णतया तथ्यों पर आधारित होगें। ख़बरों की प्रमाणिकता बनाये रखने को लेकर भी खास सावधानी बरती जायेगी। फिलहाल न्यूज़ वायरस के प्रमुख सम्पादक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि नईम अपने बड़े भाई सलीम सैफी की तरह ही तेज़ तर्रार पत्रकार माने जाते हैं।

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips