Showing posts with label कटी पतंग की किस्मत. Show all posts
Showing posts with label कटी पतंग की किस्मत. Show all posts
Tuesday, August 25, 2009
कटी पतंग की किस्मत
---- चुटकी----
कटी पतंग की किस्मत
या तो निरर्थक
हवा में उडेगी,
या किसी पेड़ पर
लटकी रहेगी
उलटी-सीधी,
या फ़िर एक साथ
कई लोग उस पर
झपट्टा मारेंगें
उसको अपने
कब्जे में करने के लिए,
छीना झपटी में
वह हमेशा की तरह
तार तार हो जायेगी,
अब बीजेपी नामक
नई कटी पतंग का
क्या होगा
यह उसकी
लीडरशीप बताएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)