रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label नयी आराधना. Show all posts
Showing posts with label नयी आराधना. Show all posts

Tuesday, January 1, 2008

नयी आराधना

समस्त सुधिजनो को भी आंग्ल नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं । आपके सत्य वचन को मेरा सादर नमन और वीणा की देवी को क्षमा के साथ नई ज़माने की आराधना वर दे वीणा वादिणी वर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, करना हो पत्रकारिता,तो कलम धर दे, बढना हो आगे तो जोरू या ज़र दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, खबर की कामना नहीं,मुझे सांप या अजगर दे, नभ ज़मीन का नहीं तो,जल की मछली मगर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, अज्ञानी कर रहे राज,मुझे भी अज्ञानता का वर दे, अच्छाई रखें आप,मुझमें कमीनापर,नीचता भर दे वर दे वीणा वादिणी वर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, माते है मेरा निवेदन जोश मुझमें ऐसा भर दे, पकडूँ मै गरदन नेता की,तलवार तू धर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, वर दे वीणा वादिणी वर दे, अनुराग अमिताभ

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips