रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label आतंक. Show all posts
Showing posts with label आतंक. Show all posts

Tuesday, December 9, 2008

२६ नवंबर,2008

मस्त संगीत रोशनी मध्दम जिव्हा की तृप्ती माहौल में एक अजीब सी लहराती मस्ती अचानक चलती गोलियाँ सन् सन् जिंदगी सस्ती आँखों के सामने मृत्यु का तांडव करवाते दानव फटते बम धुआँ और आग चीखें पुकारतीं यह घमासान फिर हैं भी दौडते कुछ इन्सान रखते हैं लोगों को सुरक्षित जान पर खेल कर और वे शूर वीर वे जाँ-बांज आते हैं दौड कर लगे रहते हैं जब तक न खत्म होता आतंक जीवट से लडते हैं सीमित साधनों से, प्राण खोते हुए अंत में लहराते हैं मुस्कुराते हुए जीत का तिरंगा नसीबों वाले बच जाने वाले शुक्र मनाते हैं यह आतंक तो हुआ खत्म पर आगे क्या ?

Friday, August 15, 2008

ऱाखी

इस राखी को ग्रहण लगा आतंक-वाद का पुकारती हैं माँएं बहने और कुछ भाई याद करो उस वादे को निभाओ उसको रक्षा करने की शपथ जो कभी तुमने खाई । रहो सतर्क हमेशा अपने आसपास से रख्खो नजर कि इसकी उसकी मनषा क्या है कौन है अपना और कौन पराया बनकर ध्वंस की लीला का ही सपना देख रहा है । पूछो सवाल इस चुने हुए जन-प्रतिनिधि से क्या उसके ही क्षेत्र से है ये हैवानी कोई नही कुछ कर सकता है अगर अपने ही घरवालों ने की आनाकानी । अगर बचाना है घर अपना, सतर्क तो हम सबको रहना ही होगा और चुनाव से पहले इन उम्मीद वारों का कोई तो फैसला हमें ही करना होगा ।

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips