रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label भज मन नारायण का नाम. Show all posts
Showing posts with label भज मन नारायण का नाम. Show all posts

Monday, October 27, 2008

भज ले नारायण का नाम

---- चुटकी--- भज ले नारायण का नाम नारद, नारायण का नाम, भज ले नारायण का नाम नारद नारायण का नाम। ----- मनमोहन जी टिके हुए हैं बिना किए कुछ काम, उनकी जुबां पर रहता है बस इक मैडम का नाम। भज ले नारायण का नाम.... ----- पीएम पद का चिंतन करते लगता नहीं है ध्यान, आडवाणी के ख्वाब में आए इक मोदी का नाम, भज ले नारायण का नाम.... ----- चुनाव आए तो नेता सारे झुक झुक करे सलाम, उसके बाद वही नेता जी दुत्कारे सुबह और शाम। भज मन नारायण का नाम॥ ---- महंगाई की बात करे जो वो बालक नादान शेयरों के दाम गिर रहे सेंसेक्स पड़ा धडाम । भज मन नारायण का नाम... ----- धर्मनिरपेक्ष है वही देश में जो ले अल्लाह का नाम, साम्प्रदायिक है हर वो बन्दा जो भजता राम ही राम। भज मन नारायण का नाम.... ---- गोविन्द गोयल

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips