रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label ब्लोगर की दुनिया. Show all posts
Showing posts with label ब्लोगर की दुनिया. Show all posts

Sunday, October 5, 2008

ब्लोगर की दुनिया

दैनिक भास्कर के आज के रसरंग में "ब्लॉग के बहाने" टाइटल से एक आलेख प्रकाशित हुआ है। यह रसरंग की टीम की और से है। सुबह से इस इंतजार में था कि ब्लॉग की दुनिया में बड़े बड़े धांसू ब्लोगिये हैं कोई ना कोई तो इसको कहीं तो पोस्ट करेगा ही। सबसे अधिक उम्मीद भड़ास पर थी। लेकिन अब जब यह नहीं दिखा तो यह सब करना पड़ा। इस लेख के अनुसार दुनिया में फिलहाल ६ करोड़ ब्लॉग सक्रिय हैं। हर दिन शुरू होने वाले ब्लॉग की संख्या १७५००० है। अर्थात हर सेकंड में दो नए ब्लॉग। एक सेकंड में १८ ब्लॉग सक्रिय होतें हैं। जापानी भाषा में ३७% और अंग्रेजी में ३३% ब्लॉग है। लेख में बताया गया है कि २००७ की पहली छमाही खत्म होने तक २० करोड़ लोग भूतपूर्व ब्लोगर हो चुके थे।जरा आप करमवीर सिंह के बारे में जान लीजिये । यह आदमी २०० वेबसाईट/ब्लॉग चलाते हैं। लेखक टीम कहती है कि ब्लॉग जगत में दाखिल होना तो बहुत आसान है, पर ख़ुद को टिकाये रख पाना थोड़ा मुश्किल। इस में अमिताभ बच्चन ब्लोग्स डॉट बिग अड्डा डॉट कॉम /एबी ,निर्देशक राम गोपाल वर्मा का- आरजीवीब्लोग्स.ब्लागस्पाट.कॉम । इसी प्रकार आमिर खान के ब्लॉग का नाम है-डबल्यू डबल्यू डबल्यू.आमिरखान .कॉम/ब्लॉग.एच टी एम्। लेख में बिपासा बसु, नाना पाटेकर, सलमान खान के ब्लॉग के नाम भी है। इस बड़े लेख में ब्लॉग और ब्लोगर के बारे में बहुत जानकारी हैं। टीम इस के लिए बधाई की पात्र है। हम तो वैसे भी सारे संसार के कल्याण की बात करते हैं तो इस टीम की तो करेंगें ही। [ दैनिक भास्कर से साभार हैं इस पोस्ट में दी गई जानकारी.]

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips