रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label आँसू. Show all posts
Showing posts with label आँसू. Show all posts

Thursday, May 22, 2008

एहसास

उम्मीदों को दम घुटते देखा है मैंनें

सपनों को टूटते देखा है मैंनें

आशाओं की पलकों पर

ओस सी मखमली

पल में ढुलक पड़ती

कपोलों के धरातल पर अपना अधिकार समझ

ये जान कि व्यर्थ हो जाएगी ये बूंद

अपने में समेटे एहसास को

ये बूंद हो सकती है निर्जीव

लेकिन एहसास नहीं

वो तो फिर जागेंगे

छूने को नया आकाश

फिर उमड़ेंगे

शायद फिर बरसने को

या फिर हवा के तेज़ बहाव के साथ आगे बढ जाने को

तलाशने नया धरातल

नयी उम्मीद, नयी आशा, नये एहसास के साथ................

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips