Showing posts with label दर्द. Show all posts
Showing posts with label दर्द. Show all posts
Thursday, March 5, 2009
सोचता हूँ .......
सोचता हूँ , हल चलाता हुआ मंगरू मुझसे अच्छा है । उसे अपने काम का पता तो है न । वह मन से कर भी रहा है ।
मुझे तो बहुत कुछ पता ही नही और कुछ - कुछ पता है भी तो काम नही करता । मन से तो बिल्कुल ही नही ।
अवसर की आहट कई बार सुन कर भी अनसुना कर चुका हूँ , जिसका खामियाजा आजतक भुगत रहा हूँ । लगता है , कोई भी मंडप मेरे लिए नही सजेगा । मेरा कभी भी अभिषेक नही होगा । मै अकेला ही रह जाऊँगा । रातों में चाँदनी नसीब नही होगी ।
कोई राह नही कोई , कोई मंजील नही दिखती , गोल गोल घूम रहा हूँ । लगता है , आगे बढ़ रहा हूँ ।
क्या करू ,निर्दोष हिरणों को मारकर सेज नही सजा सकता ,
सो दुनिया से दो कदम पीछे रह गया ।
बछडे का हक़ मारकर पंचामृत नही बना सकता ,
सो प्यासा रह गया ।
चंदन तरु काटकर तिलक नही लगा सकता ,
सो आगे नही जा पाया ।
Thursday, September 25, 2008
दर्द
इस दर्द को जान लें अब हम
दर्द कितनी तरह का होता है
एक दर्द चोट का होता
एक दर्द मन का होता है ।
एक दर्द है पराया तो
एक दर्द अपना होता है ।
एक दर्द भूल जाता है
एक दर्द रिसता रहता है
एक दर्द छुरी सा है अगर
एक दर्द मीठा होता है ।
एक दर्द दूसरे का दिया
एक दर्द अपना देता है
एक दर्द की दवा होती
एक दर्द सदा रहता है
इस जिंदगी का दर्दों से
एक गहरा रिश्ता होता है
इस दर्द के बिना उसका
अस्तित्व कहाँ बचता है
Subscribe to:
Posts (Atom)