दोस्तों, रंगकर्मी का सफर लगातार जारी है। हमारे इस काफिलें मे हर रोज़ देश के अलग-अलग स्थानों से लोग जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी मे रंगकर्मी के तीसवें सदस्य के रुप मे हमारे साथ जुड़ा है एक ऐसा नाम जो न्यूज़ टेलीविज़न की दुनिया मे किसी परिचय का मोहताज नही है। हम सभी रंगकर्मी स्वागत कर रहे हैं विक्रम कपूर जी का। विक्रम जी को जो लोग नही जानते मैं उन्हे याद दिलाना चाहता हूँ। देश के टेलीविज़न को नई दिशा देने वाले उस कार्यक्रम की जिसने जुल्म की दुनिया मे कोहराम मचाया। मैं बात कर रहा हूँ "इन्डियाज़ मोस्ट वान्टेड़" की। इस कार्यक्रम के निर्माता सुहेब इलियासी थे। लेकिन इस कार्यक्रम की प्रोड़क्शन यानि कि इसे बनाने का काम अन्जाम दिया विक्रम कपूर जी और उनकी टीम ने। इसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नही देखा। टीवी जर्नालिज़्म के रास्ते पर उनका सफर आज भी बाखूबी जारी है। उम्मीद है सभी साथियों को समय-समय पर उनके अनुभव से कुछ ना कुछ सीखने को ज़रुर मिलेगा। रंगकर्मी पर विक्रम जी की पोस्ट आप विक्की के नाम से पढ पायेगें। एक बार फिर विक्रम जी का स्वागत..........परवेज़ सागर