---- चुटकी----
गाँधी जी के पद चिन्हों
पर चल प्यारे
दूसरा गाल भी पड़ौसी
के आगे कर प्यारे,
अहिंसा परमो धर्म है
रटना तू प्यारे
एक तमाचा और
पड़ौसी जब मारे,
ये बटेर हाथ में तेरे
फ़िर नहीं आनी है
लगे हाथ तू
देश का सौदा कर प्यारे।
-----गोविन्द गोयल