रंगकर्मी परिवार मे आपका स्वागत है। सदस्यता और राय के लिये हमें मेल करें- humrangkarmi@gmail.com

Website templates

Showing posts with label एक सवाल. Show all posts
Showing posts with label एक सवाल. Show all posts

Thursday, February 14, 2008

क्या तमाशा ही देखना चाहते हैं दर्शक

आज सुबह जब ऑफिस पंहुचा तो टीवी पर एक नया तमाशा देखा प्यार के इज़हार का। वेलन्टाइन डे के मौके पर राखी सांवत के घर पंहुचा उनका आशिक अभिषेक गुलाब का गुलदस्ता लेकर... और माफी मांगने पर उसे मिले तमाचे... ये थी देश मे आज की सबसे बड़ी ख़बर। और मेरे जैसे कई टीवी पत्रकारों अपने कैमरों से लैस होकर इस तमाशे को कैद कर रहे थे। सारे चैनल्स की ब्रेकिंग न्यूज़ थी राखी और अभिषेक के बीच का ये तमाशा। हर कोई इसे अपने ही अन्दाज़ मे दिखाकर ज़्यादा से ज़्यादा टीआरपी बटोरने की फिराक मे लगा हुआ था............ मैं सोच रहा था क्या यही पत्रकारिता का असली मकसद है? क्या हम सिर्फ इसी तरह की बेमतलबी ख़बरों के लिये काम कर रहे है? इस सवाल का जवाब मुझे पता है नही। लेकिन खेल टीआरपी का है जो कुछ भी करने को मजबूर कर सकता है कुछ भी......... पत्रकारिता के अपने दस साल के सफर में मैने कई पड़ाव देखें हैं। बदलते देखा ख़बरों को... हमारी प्राथमिकता को... और कहीं ना कहीं खुद को भी.. जैसे हम आत्मसर्मपण करते जा रहे हैं केवल टीआरपी की खातिर... पांच साल तक देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल मे काम किया। और ये बदलाव करीब से देखा कि आज के इस दौर मे राखी सावंत जैसे लोग ही हमारी प्रथिमकता है भले ही देश के किसी कोने मे कोई परिवार भूख से तड़प कर मरता रहे। हमे हास्य से भरपूर फूहड़ता परोसते शो दिखाने ज़रुरी हैं भले ही लाखों लोग बिना पानी और सड़कों के ज़िन्दगी गूज़ार रहे हों। देश की राजधानी के करीब ही ऐसे कई गांव मौजूद है जहां आज तक लोग मिट्टी के घरों मे रहने को मजबूर हैं लेकिन हमारे लिये उन्हे दिखाने के बजाय ये दिखाना ज़रुरी है कि कौन सी हिरोईन ने रैम्प पर कम कपड़े पहन कर कैटवॉक किया। किसने बनाया आलिशान बंगला। किस के बीच चल रहा है अफेयर और ना जाने क्या क्या......... जब भी इस बारे मे कोई पूछता है तो हम कहतें है कि क्या करें दर्शक यही देखना चाहते है। ये सवाल हम सब के लिये अहम है कि क्या वाकई हमारे दर्शक यही देखना चाहते हैं? मै यही सवाल अपने सब साथियों और दर्शकों से पूछना चाहता हूँ.... उम्मीद है आप सभी जवाब ज़रुर देगें कि आप क्या देखना चाहते हैं?

सुरक्षा अस्त्र

Text selection Lock by Hindi Blog Tips